धर्म के संरक्षण संवर्धन में संतो की अहम भूमिका: निरंजन स्वामी
हरिद्वार। पुरुषार्थ आश्रम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष निरंजन स्वामी ने कहा है कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में महापुरुषों की अहम भूमिका है। महापुरुषों के तपोबल से आज पूरे विश्व में भारत गौरवान्वित हो रहा है। कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर मध्य प्रदेश वाले, बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री और स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज एवं मोरारी बापू सहित अनेक कथावाचक लाखों श्रद्धालु भक्तों को सत्संग और कथाओं के माध्यम से धर्म और संस्कृति से जोड़े हुए हैं। जो संत समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने नेपाल के बीरगंज में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया। सितंबर माह में हरिद्वार में भी उनकी भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा।

