HARIDWARUTTARAKHAND

घर के बाहर से बाइक चोरी

हरिद्वार। ज्वालापुर में घर के बाहर से मोटर साइकिल चोरी कर ली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शिवम साहू निवासी मोहल्ला तेलियान ने शिकायत देकर बताया कि 29 मई को घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। जहां से किसी ने बाइक को चोरी कर लिया। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।