UTTARAKHAND

कनखल थाना प्रभारी ने की शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाने की अपील

हरिद्वार

कनखल थाना प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने लोगों से ईद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से व आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की है। थाना प्रभारी ने ईद पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी ने क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हुड़दंग करने या सौहार्द बिगाड़ने वालों बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अफवाहों पर कतई ध्यान ना दें और अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
जगजीतपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई खेमेन्द्र गंगवार ने लोगों से ईद पर्व को मिलजुलकर आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए कहा कि ईद का पर्व सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला त्यौहार है। सामाजिक तालमेल और मोहब्बत के मजबूत धागे के साथ यह त्यौहार समाज की परंपराओं को दर्शाने वाला पर्व है।  जिसे सभी को शांतिपूर्वक ढंग से एकता, सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद के पर्व दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।