UTTARAKHAND

एकजुटता से ही होगा सैनी समाज का विकास-रणछोड़ सिंह गलहौत

हरिद्वार

राजस्थान के जोधपुर व आल इंडिया गणतांत्रिक समाज संगठन के संयोजक रणछोड़ सिंह गहलौत के साथियों सहित सैनी आश्रम पहुंचने पर सैनी समाज के लोगों ने उनका फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रणछोड़ सिंह गहलौत ने कहा कि सैनी समाज राजनीतिक व सामाजिक रूप से पिछड़ गया है। बहुतायत में होते हुए भी सैनी समाज लोकसभा, विधान सभा में अपना जनप्रतिनिधि नहीं भेज पा रहा है। जो बहुत ही चिन्ता की बात है। उन्होंने सैनी समाज के लोगों से आह्वान किया समाज अपनी अलग पहचान बनाने के लिये वर्तमान राजनीति के बदलते स्वरूप के अनुसार स्वयं को बदलना होगा और इसके लिये अपने छोटे छोटे निजी स्वार्थों को त्याग कर एक मंच पर आना होगा। एकजुटता से ही समाज का विकास होगा। कार्यक्रम में सैनी सभा के अध्यक्ष आदेश सैनी ने कहा कि वह निरन्तर सैनी समाज के उत्थान के लिये कार्य कर रहे हैं और जहां भी उन्हें पता चलता है कि सैनी समाज के व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ है वहां वह समाज के व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिये पहुँचते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजनकुमार सैनी, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी, कर्म सिंह सैनी, नरेंद्र सैनी, देशराज सैनी, रकम सिंह सैनी आदि ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में मुंशी बलबीर सैनी, इंजीनियर कर्ण सिंह सैनी, चमन लाल ठेकेदार, वेदवृत्त सैनी, कैप्टन नरेन्द्र सैनी, रविन्द्र सैनी, योगेंद्र सैनी, निर्देश सैनी, विजयपाल सैनी, तेजपाल प्रधान, ओमकार सैनी, सुखपाल सैनी, धर्म सिंह सैनी, अशोक सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डा.धूम सिंह सैनी ने सैनी आश्रम की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन समय सिंह सैनी ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि रणछौड़ सिंह गहलौत ने सैनी सभा अध्यक्ष आदेश सैनी, मुंशी बलबीर सैनी, राजकुमार सैनी, कर्ण सिंह सैनी व कर्म सिंह सैनी को राजस्थानी पटका पहनाकर स्वागत किया।