गोशाला निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग
रुड़की। लक्सर वैदिक गोशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने एसडीएम गोपालराम बिनवाल से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि लक्सर नगरपालिका बोर्ड की बैठक में पिछले दिनो हरिद्वार रोड पर गोशाला बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसे शासन की मंजूरी भी मिल गई है। गोशाला बनाने के लिए चिन्हित जमीन पर पहले काफी भराव होना है। लेकिन पालिका ने अभी भराव का काम भी शुरू नहीं किया है। उन्होंने गोशाला का निर्माण तुरंत शुरू कराने की मांग की। एसडीएम ने पालिका के ईओ से बात कर काम जल्दी शुरू कराने का भरोसा दिया है।

