HARIDWAR

बसपा प्रत्याशी को मजबूती से जिताना है : दिनगर

हरिद्वार। बसपा के प्रदेश प्रभारी जीसी दिनगर ने कहा कि लोकसभा और नगर निगम के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को मजबूती से साथ जिताना है। यह तभी संभव होगा जब पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी समन्वय से काम करेगा। रविवार को प्रदेश कार्यालय शिवालिक नगर पर बसपा की जिला समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करनी है तो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को घर-घर जाकर पार्टी की रीति और नीति बतानी होगी। दूसरे प्रदेश प्रभारी रवि सहगल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा क्षेत्र के साथ ही बूथ मजबूत होगा तो वोट भी मजबूत होंगे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, सुबोध राकेश,डॉ.नाथीराम, रतिराम, सुरेश कुमार, कुंवर पाल, पवन पाल, प्रदीप चौधरी, सूरजमल, इंजीनियर रोहित कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।