HARIDWAR

पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर किया पौधारोपण

हरिद्वार। श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा ऋषिकुल स्थित राम घाट के आस पास पीपल, नीम, लीची, आम, अशोक सहित कई तरह के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुमित तिवारी, संस्था के संरक्षक अंशुल श्रीकुंज, संगठन मंत्री रवि बाबू शर्मा, ठाकुर रतन सिंह, वीर गुर्जर, जितेंद्र कुमार, राजू, कृष्ण कुमार, गंगाराम, मनोज कुमार, विनोद कुमार, अनस, अशरफ अब्बासी, तरुण शर्मा, अंकित शर्मा, नवनीत, विक्की, राहुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।