HARIDWAR

सिडकुल की कंपनी का सीएससी से ओएमयू साइन

हरिद्वार। सिडकुल की कैमरा बनाने वाली एक कंपनी ने जिले की सीएससी से ओएमयू साइन किया है। सीएससी के माध्यम से अब सीसीटीवी कैमरा, वाईफाई, डीवीआर, एनवीआर, नेटवर्क स्विच, फोरजी राउटर आदि बेचे जाएंगे। उत्तराखंड सीएससी हेड ललित बोरा ने कहा कि उत्तराखंड में नगर निगम के टैक्स भी अब सीएससी से जमा होंगे। पहले ऑफ लाइन होते थे। लेकिन अब सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन होंगे। जिला प्रबंधक सीएससी दीपक चौहान ने बताया कि जनपद में ब्लाक स्तर पर सीएससी आधार सेंटर खोले जाएंगे। इस दौरान रिसर्च एंड डेवलपमेंट उपाध्यक्ष मालविका पाठक, पीयूष गुप्ता, भूपेंद्र बिष्ट, संजय प्रजापति, संदीप शर्मा, सुप्रीत सैमुअल, बलवेंद्र सिंह, आदि मौजूद थे।