HARIDWAR

घरों से मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने दो घरों में मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है। बीती दो जून की रात बहादराबाद क्षेत्र निवासी देशराज और विपिन के घर से मोबाइल चोरी हो गए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया था। रविवार में पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल चोरी के आरोपी को बहादराबाद में देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि पंकज कुमार पुत्र कबाड़ी सिंह निवासी बोंगला को चोरी के पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। मेडिकल जांच के बाद आरोपी युवक को कोर्ट से जेल भेज दिया।