TRENDING NEWS

आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार व प्रदर्शन रहा जारी

पौड़ी

न्यूनतम वेतन देने सहित विभिन्न मांगों के हल की मांग को लेकर आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ति्रयों का कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी है। आशा संगठन का कहना है कि मांगें पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। न्यूनतम वेतन 21 हजार, सरकारी कर्मचारी घोषित करने, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की तरह सुविधाएं, सेवानिवृत्त होने पर पेंशन, स्वास्थ्य बीमा, कोरोना भत्ता, ड्यूटी के दौरान दुर्घटना या मृत्यु आदि पर उचित मुआवजा, मृतक आश्रितों को मुआवजा आदि मांगों को लेकर प्रदेश भर में आशा संगठन कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन कर रहा है। नैनीडांडा आशा संगठन की अध्यक्ष बीना ध्यानी का कहना है कि वर्तमान में सरकार द्वारा मात्र तीन हजार मानदेय से आशा संगठन संतुष्ट नहीं है। आशाओं को उचित मान सम्मान दिया जाए। सरकारी कर्मचारी घोषित करने व न्यूनतम वेतन सहित अन्य मांगें पूरी न होने तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि 23 जुलाई को ब्लाक मुख्यालय में सीएचसी पर अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली गई। उसके बाद जिला मुख्यालय पौड़ी में भी नैनीडांडा से आशाओं ने आंदोलन में शिरकत की। 2 अगस्त से कार्य बहिष्कार के साथ ही सीएचसी में धरना-प्रदर्शन जारी है। 13 अगस्त को प्रदेश के सीएम के नाम भी ज्ञापन प्रेषित किया गया है। धरना प्रदर्शन में संगठन की ब्लाक अध्यक्ष बीना ध्यानी, ऊषा देवी, दिल्ला देवी, शांती देवी, मधु देवी, गोदांबरी देवी, उर्मिला देवी, सुलोचना देवी, कांती देवी, सुरभि देवी, सरस्वती देवी, बबली देवी, कल्पेश्वरी देवी, गंगोत्री देवी, सरिता देवी, दर्शनी देवी आदि मौजूद रहे।