सिडकुल में कच्ची और देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
हरिद्वार । सिडकुल पुलिस ने देर रात दो युवकों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कच्ची और देशी शराब मिले हैं। सिडकुल पुलिस सोमवार रात रावली में गश्त कर रही थी। इस दौरान निखिल पुत्र रामू निवासी हाल बता रावली महदूद के पास 96 पव्वे देशी शराब और प्रदीप पुत्र इलम चंद निवासी कृपाल नगर के पास दो लीटर कच्ची शराब मिली है। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

