भाकियू क्रांति की महापंचायत 11 जून को
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 11 जून को राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की में महापंचायत का आयोजन किया गया है। इसमें हरिद्वार सहित उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर जिले के किसान मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि महापंचायत में हरिद्वार जिले की कुछ प्रमुख समस्याओं पर चर्चा होगी। इसमें पूरे प्रदेश में एक समान स्थायी निवास प्रमाण पत्र लागू करना, कृषि यंत्रों और अन्य वस्तुओं में समान सब्सिडी, सीपीयू को हरिद्वार जिले से हटाने आदि मुद्दों पर चर्चा होगी।

