स्वामी देवेंद्र बने अखिल भारतीय सनातन परिषद पुर्तगाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष
हरिद्वार। अखिल भारतीय सनातन परिषद का विस्तार देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी शुरू हो गया। शुक्रवार को सूर्यवंशी अखाड़ा परिषद के अंतरराष्ट्रीय आचार्य महामंडलेश्वर देवेंद्र को यूरोपियन पुर्तगाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह विश्व में सनातन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। अखिल भारतीय सनातन परिषद के केंद्रीय कार्यालय पर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर रविंद्रपुरी ने बताया कि सूर्यवंशी अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर डॉ. संजीव को मेरठ जनपद, महामंडलेश्वर राजेश्वरानंद योगेश्वर को गाजियाबाद जनपद और महामंडलेश्वर महंत डॉ. जोगेंद्र नाथ को सहारनपुर जनपद का संयोजक नियुक्त किया गया है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और सनातन को मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय सनातन परिषद का गठन किया गया था। देश विदेशों में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए परिषद काम कर रही है। इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि, उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार बत्रा, अविक्षित रमन, प्रचार प्रसार सचिव सतीश वन, राष्ट्रीय सदस्य राजबीर सिंह कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मानवेंद्र कसाना, बासु सिंह, गुलजारी लाल, सुनील प्रजापति, विनोद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

