UTTARAKHAND

गुमशुदगी मामले की जांच सीबीसीआईडी या सीबीआई से कराए जाने की मांग

श्रीनगर गढ़वाल

25 नवंबर रात्रि 2019 को विवाहिता ममता गुमशुदगी मामले की जांच सीबीसीआईडी या सीबीआई से कराए जाने की मांग को लेकर ममता के पिता राजाराम जोशी ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा है श्रीनगर नर्सरी रोड अपने आवास से वह अचानक गायब हो गई। जिसकी रिपोर्ट स्थानीय थाने में भी दर्ज कराई गई। बावजूद उनकी पुत्री का दो साल से कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी संदेह व्यक्त किया है। कहा इस प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी या सीबीआई से कराई जाए। जिससे निष्पक्ष जांच हो सके।