27 हजार की नगदी के साथ सटोरिया धरा
हरिद्वार। मोबाइल फोन से सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 27 हजार की नगदी बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मोबाइल फोन से सट्टे का नेटवर्क संचालित करने की सूचना मिल रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर बाइक सवार एक आरोपी को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि मोबाइल फोन से सट्टा कारोबार का संचालन किया जा रहा था। पूछताछ में युवक की पहचान इकराम पुत्र बुन्दु, निवासी राम रहीम कालोनी के रूप में हुई। युवक के कब्जे से 27 हजार की नगदी बरामद हुई। बताया कि आरोपी का संबंधित धारा में चालान कर दिया है।

