HARIDWAR

महाविद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

रुड़की। उच्च शिक्षा उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार 12 से 18 जून तक एसएसडी महाविद्यालय रुड़की में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ छात्राओं ने घर एवं आसपास की सफाई से प्रारंभ किया। महाविद्यालय परिसर में 15 और 18 जून 2023 को सफाई अभियान गहन सक्रियता से चलाया गया। प्राचार्या डॉ. अनुपमा गर्ग, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कामना जैन, एसोसिएट प्रोफेसर समाजशास्त्र डॉ. किरनबाला, स्वयंसेवी छात्राओं और महाविद्यालय के सभी शिक्षणेत्तर कर्मियों ने मिलकर कक्षाओं, महाविद्यालय प्रांगण, कार्रिडोर आदि में सफाई अभियान चलाया।