HARIDWAR

शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से कूड़े में आग लगी

रुडकी। ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से नीचे पड़े कूड़े में आग लग गई। सूचना मिलने पर रात के वक्त अग्निशमन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मी भजन सिंह नेगी, अतर सिंह राणा, प्रमोद लाल, हरीश चंद्र राणा रात के वक्त चंद्रपुर रिक्शा स्टैंड के पास पहुंचे। सूचना थी कि ट्रांसफार्मर के नीचे कूड़े का ढेर है जहां पर आग लग गई है। आग लोगों ने बुझाने के प्रयास किए। लेकिन आग नहीं बुझ पाई। सूचना पर लाइनमैन और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी सावधानी पूर्वक आग को काबू पाकर ट्रांसफार्मरों को भी जलने से बचा लिया।