आर्यन ने आईआईटी एडवांस में परचम लहराया
रुड़की। दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आर्यन गिरी पुत्र अजय गिरी ने जेईई एडवांस (आईआईटी) में 99.9 प्रतिशत अंको के साथ ऑल इंडिया रैंक 2400 प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने अपनी लगन व कठिन परिश्रम से बिना किसी ट्यूशन के सफलता की बुलंदियों को छुआ है। न केवल आईआईटी बल्कि इसी साल इन्होंने कक्षा 12वीं में 92.4 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण कर विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य गौरव शर्मा, प्रबंधक जहीर अहमद ने आर्यन को शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

