तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने तमंचा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस बुधवार शाम आदित्य चौक के निकट गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक श्मशान घाट के निकट तमंचा लेकर घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम इमरान पुत्र छोटे शाह निवासी बिलाल गोटिया सिरोलीकलां बताया।

