HARIDWAR

प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी के जल्द खुलासे का दावा

हरिद्वार। क्षेत्र के गांव जियापोता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पिछले दो साल में पांच बार चोरी हो चुकी है। 21 जून को फिर से कैंपस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में प्रधानाध्यापक परमवीर सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।