HARIDWAR

चंडी देवी के निकट मलबा आने से मार्ग बाधित

हरिद्वार। तेज बारिश के चलते चंडी देवी मंदिर के नजदीक हाइवे पर पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गया। जिसके चलते लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। तत्काल मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद थपलियाल ने जेसीबी की मदद से मलबा हटवा कर यातायात दुरुस्त कराया। वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद लालढांग क्षेत्र के गैंडीखाता खदरी में चार-चार फिट जल भराव हो गया। फोरलेन हाइवे के चलते पानी की निकासी ठप हुई। जल भराव के चलते गैंडीखाता में निर्माणाधीन पैट्रोल पम्प की चार दीवारी जल मग्न हो गई। वहीं कई घरो में बारिश का पानी घुस गया। दूधला दयालवाला के खेत खलियानों और सम्पर्क मार्ग पुरी तरह जलमग्न हो गई। जिसमे ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया।
हाइवे को किया वन वे
हरिद्वार नजीबाबाद हाइवे पर रसियाबड़ चौराहे के पास सर्विस रोड पर बारिश का पानी आने के चलते हाइवे वन वे करना पड़ा। वाहनों को नहर पटरी से निकाल गया। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास पानी निकासी नहीं होने के कारण सर्विस रोड पर दो फिट पानी भर आया। आनन-फानन में हाइवे अधिकारियों ने पानी की निकासी बनाकर यातायात को बहाल किया।