लोक निर्माण सचिव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की
हरिद्वार। लोक निर्माण एवं औद्योगिक विकास (खनन) के सचिव डॉ. पंकज पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने एक-एक कर प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्राम्य विकास योजना, कौशल विकास योजना, शहरी आजीविका मिशन, ग्रामीण आजीविका मिशन, पोषण योजना, प्रधान मंत्री किसान योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, मनरेगा, हाल्टिकल्चर मिशन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, सौर ऊर्जा योजना के अन्तर्गत निर्धारित किये गये लक्ष्यों और उपलब्धि की गहन समी़क्षा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, निदेशक जिला विकास अभिकरण केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन आदि मौजूद थे।

