TRENDING NEWS

बलिदानियों को याद किया

जालौन/उरई

गहोई वैश्य समाज द्वारा गहोई धर्मशाला में अध्यक्ष राजेश सुहाने ने ध्वजारोहण कर बलिदानियों को याद किया। इस दौरान उपाध्यक्ष विनोद कुमार कारेखिमऊ, महामंत्री दिनेश लोहिया, आदर्श चुपरा आदि ने भी अमर शहीदों को याद किया। ग्रामीण क्षेत्रों में छिरिया सलेमपुर प्रधान सोनल आशीष तिवारी, मलकपुरा प्रधान अमित, सिकरीराजा प्रधान आलोक वर्मा ने ग्राम पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण किया। उधर, हिंदू संगठनों के युवाओं ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाइक से जागरूकता रैली निकाली। जो द्वारिकाधीश मंदिर से नगर भ्रमण करती हुई चंद्रशेखर आजाद पार्क पर समाप्त हुई। बाइक यात्रा में पवन तिवारी, दीपक पटेरिया, रोहित पाटकर, दीपेंद्र राठौर ,धर्मेंद्र राठौर, अनूप दीक्षित, प्रेम राठौर, सुशील तिवारी, आदि मौजूद रहे।