HARIDWAR

अपहरण की गई किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रुड़की।  लापता किशोरी को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव से 15 साल की किशोरी चार दिन पहले संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने पूछताछ की तो पता चला कि बिजनौर के रफीपुर गांव का युवक शिवम पुत्र संतराम किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर उन्होंने शिवम के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। नाबालिग के अपहरण व पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम उनकी तलाश में थी।