बारिश का पानी घरों में घुसा
रुड़की। रुड़की में करीब तीन घंटे की बारिश में कई जगहों पर जलभराव हो गया। सबसे अधिक परेशानी कृष्णा नगर और राजेंद्र नगर में हुई। यहां घरों में पानी घुस गया। पंप सेट लगाकर पानी निकाला गया। रुड़की में प्रॉपर ड्रेनेज प्लान नहीं होने से नाले-नालियों के जरिए पानी की निकासी होती है। बढ़ती आबादी के दबाव में यह नाले-नालियां चॉक हो जाती हैं। पिछले शनिवार से रुड़की में बारिश हो रही है। बारिश होने के साथ ही जलभराव हो रहा है। कुछ जगहों से बारिश बंद होने के बाद पानी उतर जाता है लेकिन शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या लंबे समय तक रहती है।

