HARIDWAR

सभी जगहों पर ईद उल अजहा की नमाज संपन्न

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांव में ईद उल अजहा पर ईदगाह में नमाज अदा की गई। इस मौके पर मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआ मांगी गई। इसके बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और कुर्बानी की। गांव गुर्जर बस्ती, नाशिरपुर कला, गडोवाली, सराय, कस्समपुर, बुढाहेड़ी आदि दर्जनों गांव में बकरीद के मौके पर सुबह से ही ईदगाह की ओर जाने वाली सड़कों पर चहल-पहल रही। कई स्थानों पर पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए। धनपुरा ईदगाह समेत तमाम ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद हाथ उठाकर मुल्क की तरक्की, अमन और चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के दौरान सजिद अली, जाफिर हसन, ग़ालिब हसन, मुंसी सकील, सलीम अहमद, प्रधान तस्लीम अहमद, राशिद, गफ्फार, जाकिर, गुलशन, तंजीम अली, नजाकत अली, मुबारक अली, हारून, नसीम अंसारी आदि उपस्थित रहे। एसएचओ पथरी रमेश तनवार ने बताया सभी स्थानों पर नमाज व कुर्बानी सकुशल संपन्न हुई है।