भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च: रविंद्र पुरी
हरिद्वार। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा अपने गुरु के प्रति समर्पण व आस्था का पर्व होता है। जीवन में गुरु ही हमें ईश्वर से प्राप्ति का मार्ग दिखाता है। गुरु के दिखाए ज्ञान पर ही जीवन सफल होता है। सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर दूर-दूर से आए श्रद्धालु भक्तों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि गुरु न सिर्फ शिष्य के जीवन को संवारते हैं। इस मौके पर मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी दिगंबर राजगिरी, अनिल शर्मा, महंत रवि पुरी, आरके शर्मा, वैभव शर्मा, एसके माहेश्वरी, मोहन चंद पांडेय, धीरज गोस्वामी आदि शामिल रहे।

