तबादले से नाराज कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन जारी
हरिद्वार। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट यूपी सिंचाई विभाग के कर्मचारीयों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। एसोसिएशन के महामंत्री गोवर्धन सिंह का स्थानांतरण करने से कर्मचारी नाराज हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और जिला सचिव विपिन मोहन ने कहा कि कर्मचारियों के ऑनलाइन पदस्थापना और स्थानांतरण में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस कारण सभी कार्यालयों में विरोध स्वरूप कर्मचारी हड़ताल पर है। मौके पर अरुण कुमार, प्रिय कुमार शर्मा, राजेश, शुभम, शिवरमन रमेश, मनीष, मीरा, वीरेंद्र, सचिन कौशिक, दीपमाला, उर्वशी, महिमा तिवारी, मनीष कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, निर्मल कुमार, दीपक कुमार, विकास, अवनिश श्रीवास्तव, हेमंत, हितेश, भक्ति, लवीना पॉल, वर्षा भारती, परवीन तायल आदि शामिल रहे।

