जल निकासी के स्थायी समाधान के लिए पीएमओ का लिखा पत्र
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हरिद्वार के बरसाती पानी के ड्रेनेज कंट्रोल को लेकर केंद्रीय टीम से सर्वे कराने की मांग की। पत्र में लिखा है कि हरिद्वार धर्मनगरी है। जहां करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। लेकिन यहां बारिश के समय जलभराव की वजह से लोगों को समस्या होती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने के बाद से ही बोर्ड द्वारा जलभराव समस्या को लेकर कोई स्थायी समाधान नहीं ढूंढा गया। यहां सिर्फ राजनीति होती है। ऐसे में केंद्रीय टीम द्वारा सर्वे कराकर इसका स्थाई समाधान निकाला जाए। मांग करने वालो में महानगर अध्यक्ष जितेंद चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, खड़खडेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा, एस एन तिवारी, पंकज माटा, दीपक मेहता, महेश चौधरी, सोनू चौधरी, गौरव गौतम, मनोज ठाकुर, कुलदीप कुमार, अरुण शर्मा, गणेश शर्मा, राजेश अरोड़ा, विशाल कुमार, रवि अरोड़ा मुख्य रूप से रहे।

