HARIDWAR

जलभराव की समस्या के निदान को नगर आयुक्त से मिले क्षेत्रवासी

हरिद्वार। गुरुवार को हुई बारिश के बाद ज्वालापुर क्षेत्र स्थित चोर गली के बहुत से घरों मे बारिश का पानी घुस गया। जिसके चलते लोगों का काफी नुकसान हो गया। शुक्रवार को क्षेत्र के निवासियों ने जलराव की समस्या के निदान को लेकर नगर आयुक्त ने मुलाकात की। जबकि नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे दो लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने गलत तरीके से उनके मकानों को तोड़ दिया है। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि नगर निगम के एई को मौके पर भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।