आशाओं को आश्वासन और टालमटोल नहीं चाहिए: कुंजवाल
हल्द्वानी
उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन का धरना गुरुवार को 25वें दिन भी जारी रहा। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि आशाओं को आश्वासन और टालमटोल नहीं चाहिए। उन्होंने सरकार से आश्वासन और वादों के बजाय आशाओं के वेतन संबंधित मामले पर घोषणा करने की मांग की है। संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. कैलाश पाण्डे ने कहा कि अब सब्र का बांध टूट रहा है। सरकार यह न समझे की थककर आंदोलन खत्म कर देंगे। मांगों पर जल्द कुछ फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस मौके पर छाया आर्य, तुलसी आर्य, अनीता देवल, लीला, पुष्पलता, हंसी बेलवाल आदि मौजूद रहे।

