दो दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी
हल्द्वानी
इस बार जन्माष्टमी पर्व दो दिन 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए प्राचीन रामचन्द्र मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसकी जानकारी मंदिर समिति ने प्रेसवार्ता कर दी है। गुरुवार को हल्द्वानी के रामलीला मोहल्ला स्थित प्राचीन राम मंदिर के पुजारी और व्यवस्थापक पं. विवेक शर्मा के नेतृत्व में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। पं. विवेक ने बताया कि 30 अगस्त को मथुरावासी और 31 अगस्त को गोकुलवासी जन्मोत्सव के रूप में पर्व मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर वृंदावन से विशेष पोशाकें, शृंगार मगाया है। दोनों दिन टी-सीरीज के कलाकार भजन संध्या का आयोजन करेंगे। काशीपुर की टीम द्वारा झांकी और नृत्य का आयोजन किया जाएगा। दोनों दिन रात 12 बजे महाआरती के बाद छप्पन भोग, माखन मिश्री और पंचामृत का प्रसाद वितरित किया जाएगा। प्रेसवार्ता में पं. रजत शर्मा, गिरीश दुर्गापाल, क्षेत्रीय पार्षद तन्मय रावत, गोविंद बगडवाल, रोहित खैरवार, नैतिक सुयाल, सुशील कुमार, गोलू कश्यप, अनुभव मित्तल, बादल राठौर रवि मौजूद रहे।

