HARIDWAR

ब्राह्मण प्रतिभा अलंकरण तीन सितंबर को

रुड़की। भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से मंगलवार को तीन बजे बिझौली तिराहे के फ्लाई ओवर के नीचे कांवड़ सेवा शिविर लगाया जाएगा। समाज की ओर से ब्राह्मण प्रतिभा अलंकरण एवं वरिष्ठ नागरिक अभिनन्दन समारोह तीन सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। श्रीगार्डन में अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता मे समाज की बैठक हुई। इसका संचालन महामंत्री अरुण कुमार शर्मा ने किया। बैठक में इसी माह कार्यकारिणी का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में विनोद कुमार शर्मा, दयानन्द गौतम, चन्द्र भूषण शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, अमरीश शर्मा, बिट्टु शर्मा, अविनाश शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुधीर शाण्डिल्य, दीपा कौशिक, श्रद्धा शर्मा, शोभित गौतम, गौरव रत्न शर्मा, डॉ. राजेश पालीवाल, डॉ. सम्राट सुधा, हेमन्त शर्मा, अखिलेश शर्मा, सौरभ भूषण शर्मा, अरुण शर्मा, नाथीराम शर्मा, अनूप शाण्डिल्य, मनोज शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुधांशु वत्स, अंकित शर्मा, दिनेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, ममता शर्मा आदि मौजूद रहे।