धनौरी में भारी बारिश से हुआ जलभराव
रुड़की। मूसलाधार बारिश ने धनौरी में जमकर कहर बरपाया। इसके चलते धनौरी, धनौरा, तेलीवाला, जसवावाला, कोटा मुरादनगर आसफनगर, डालूवाला मजबता आदि गांवो में जलभराव हो गया। रसूलपुर डालूवाला मजबता के पास रतमऊ नदी में पानी के तेज बहाव से पुल की अप्रोच का कटाव हो गया। इससे राहगीरों और ग्रामीणो को परेशानी उठानी पड़ी। रतमऊ नदी अपने पूरे उफान पर बही रही है। नदी में बह कर आ रहे ड्रमों को पकड़ने के लिए आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा धनौरी पुल पर लग गया।

