तहसील कर्मियों के आवास में भरा पानी
रुड़की। तहसील परिसर में कर्मचारियों के आवास में पानी भर गया। सूचना पाकर अग्निशमन कर्मचारी पंपसेट लेकर मौके पर पहुंचे और पानी बाहर निकालकर लोगों को राहत पहुंचाई। दूसरी ओर सुबह दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहनपुरा के पास पेड़ गिरने से कांवड़ यात्रा प्रभावित हो गई। सूचना पर कर्मचारी कटर लेकर मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर यातायात को चालू कराया। इस मौके पर भजन सिंह नेगी, नजाकत अली, अतर सिंह राणा, राजेश कुमार, विपिन सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह भंडारी और हरिश्चंद्र राणा शामिल रहे।

