HARIDWARUTTARAKHAND

देश की खुशहाली के लिए कांवड़ यात्रा की: डॉ. बालियान

रुड़की। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान का मंगलौर पहुंचने पर भाजपा नेता सुशील राठी ने अपने आवास पर स्वागत किया। डॉ. बालियान ने कहा कि देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए कांवड़ यात्रा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने की पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करने के लिए वह कांवड़ ला रहे हैं।