गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों स्वागत किया
रुड़की। उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति और आल इंडिया सूफी संत परिषद की ओर से कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा और फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। सूफी रशीद अहमद फरीदी ने कहा कि यह हम सब का कर्तव्य है कि अपने हमवतनों का स्वागत करें। सूफी मरगूब फरीदी ने कहा कि सब लोग एक दूसरे की मदद करते हैं। सलमान फरीदी ने कहा कि समिति की ओर से कई सालों से कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया जाता है। आल इंडिया सूफी संत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के संयोजक अफजल मंगलौरी ने कहा कि परिषद के सभी सदस्यों ने कांवड़ यात्रियों की जो सेवा व सत्कार किया, उससे सद्भावना व एकता के सन्देश को बल मिलेगा। इस अवसर पर अनीस अहमद, सैयद नफिसुल हसन, इमरान देशभक्त, तसव्वुर अली, हाजी सलामत अली, खालिद फरीदी, मुहम्मद आदिल, महमूद अली, कारी साबिर अली, वाहिद अहमद, अबूजर, हाजी करामत अली, ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

