HARIDWAR

किशोर को डूबने से बचाया

हरिद्वार। पुल जटवाड़ा के पास एक किशोर के डूबने की सूचना पर पुलिस हलकान रही। पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोर को डूबने से बचा लिया गया था। सीसीटीवी कैमरे में भी किशोर को सकुशल बचा लेने की बात सामने आई है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की पुल जटवाड़ा के पास गंगा घाट पर एक किशोर तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया है। आनन फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पड़ताल करने पर पता चला कि एक किशोर डूब रहा था लेकिन उसके समय रहते बचा लिया गया था। गंगा घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, तब इस बात की पुष्टि हुई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि किशोर के परिजन से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।