HARIDWAR

हरिद्वार पहुंचने पर नेपालियों का स्वागत किया

हरिद्वार। नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. मिलन कुमार थापा के नेतृत्व में नेपाल से आए व्यक्तियों का हरिद्वार पहुंचने पर शिवसेना उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन सभी का स्वागत किया। शिवसेना नेपाल राष्ट्र प्रमुख अशोक सिंह नेपाली ने विचार रखे। गौरव कुमार ने कहा कि शिवसेना जल्द ही पूरे भारत में मजबूत होगी। इस अवसर पर सीताराम नेपाली, बालकिशन पंडित नेपाली, नरेंद्र सिंह नेपाली, लक्ष्मी देवी नेपाली, राधा देवी नेपाली, अशोक कुमार शर्मा, विकास मल्होत्रा, प्रेम राणा, पंकज दुबे, आबाद कुरैशी, नवीन कोयराला आदि मौजूद थे।