HARIDWARUTTARAKHAND

निगम की बोर्ड बैठक 25 को

रुड़की। नगर निगम की बोर्ड बैठक 25 जुलाई को होगी। बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी कर दिया गया है। पार्षदों की ओर से निर्माण और जल भराव से निपटने के प्रस्ताव रखे गए हैं। इसके साथ ही लीज संपत्तियों का मामला भी बोर्ड बैठक में आएगा।
नगर निगम की बोर्ड बैठक पहले 24 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन अब तारीख बदलकर इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। 25 जुलाई को सुबह ग्यारह बजे से निगम सभागार में बोर्ड बैठक होगी। बोर्ड बैठक की तारीख से 96 घंटे पहले एजेंडा जारी करना पड़ता है। निगम ने बैठक का एजेंडा जारी कर दिया है। लीज संपत्तियों के मामले भी इसमें शामिल हैं।