कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर एसएसपी को दी शुभकामनाएं
हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर भाजपाईयों ने एसएसपी अजय सिंह को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महामंत्री देवेश ममगईं, घनश्याम कपिल आदि शामिल रहे। इन सभी ने कहा कि पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ है। उन्होंने प्रशासन का भी आभार जताया।

