बसपा ने 14 अप्रैल को लेकर बैठक का आयोजन
रुडक़ी
बसपा ने 14 अप्रैल को होने वाले पार्टी स्थापना दिवस व बाबा साहब जयंती को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि 14 अप्रैल को दोनों कार्यक्रम कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी मदनलाल, प्रदेश महासचिव चौधरी राजेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी बावरा, कोऑर्डिनेटर विक्की मोरिया, जिला सचिव डॉ. जय सिंह, तेलुराम कुशवाहा, आदित्य बृजवाल, आदेश कुमार, चंद्र किरण, सुमित जरावरे, बृजेश कुमार, अश्विनी कुमार, वीन्द्र सहगल, दीवान चंद्र, सोहनवीर, खडक़ सिंह, गुड्डू, नरेश जाटव आदि मौजूद रहे।

