HARIDWAR

कोरोना के नियमों का पालन करें

रुडकी

कस्बे और आसपास के गांवों में कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए थाना पुलिस ने लोगों को मास्क पहनने तथा कोरोना को लेकर जारी नियमों का पालन करने को कहा। थानाध्यक्ष पी.डी.भट्ट ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी को मास्क पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से अभियान चलाया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमता नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमते मिला तो कार्रवाई की जाएगी।