HARIDWAR

बिना रजिस्ट्रेशन आ रहे वाहन वापस भेजे

रुडकी

सीमा से लगी काली नदी चेकपोस्ट और मंडावर चेकपोस्ट पर शनिवार की सुबह कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को वाहनों सहित बिना रजिस्ट्रेशन आ रहे वाहन वापस लौटा दिया। कुंभ मेले के मद्देनजर उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले अन्य राज्यों के लोगों के वाहनो की चेकिंग तेज कर दी गई है। बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं की टेस्टिंग की जा रही है। वही जो लोग दूसरे प्रदेशों से अपनी यात्रा का रजिस्ट्रेशन कराकर नहीं आ रहे हैं। उनके वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शनिवार की सुबह से 11 बजे तक दोनों चेकपोस्ट से 80 वाहनों को वापस कर दिया। कई वाहन स्वामियों और पुलिस के बीच वापस जाने को लेकर नोंकझोंक भी हुई। उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों को वापस लौटाया जा रहा है साथ ही निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद ही उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाए जाने की अपील भी की है।