HARIDWAR

जैन समाज ने निकाला शांतिमार्च

हरिद्वार। जैन समाज ने एक शांति मार्च निकालकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्र और कर्नाटक सरकार से हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संयोजक संदीप जैन ने बताया की बीते दिनों कर्नाटक राज्य के बेलगाम जिले में एक जैन संत आचार्य काम कुमार नंदी महाराज की नृशंस हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से समाज में रोष है। ज्ञापन के माध्यम से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसे सुनिश्चित करने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में बालेश जैन, अनुज सिंह, विनय पौधार, सीए अनिल जैन, गिरीश जैन, विजय जैन, अश्वनी गर्ग, संजय जैन, ओमकार जैन, नितीश जैन, आदेश जैन, रजत जैन, सिद्धार्थ जैन, केशव जैन, समर्थ जैन, ईश्वर जैन, महेश जैन, रूपाली जैन, अर्चना जैन अशोक जैन, श्रेयांस जैन आदि शामिल रहे।