HARIDWARUTTARAKHAND

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवदेन करें दिव्यांगजन

हरिद्वार। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई तक जिले के सभी विकास खंड, तहसील क्षेत्र के दिव्यांगजन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। निदेशालय समाज कल्याण विभाग के निर्देशों पर पुरस्कारों की श्रेणी, निर्दिष्ट अक्षमताओं और प्राधिकारों को दर्शाने वाला एक संक्षिप्त नोट अनुबंध के रूप में पोर्टल www.awards.gov.in/Home/Awardpedia पर अपलोड किया गया है। राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार वर्ष 2023 के आवेदन करने के लिए सभी पात्र दिव्यांगजन से अनुरोध है कि वह अपना आवेदन भारत सरकार के ऑनलाईन पोर्टल पर निर्धारित तिथि से पूर्व करना सुनिश्चित करें।