HARIDWAR

जभराव को लेकर योजना बनाए: तिवारी

हरिद्वार। धर्मनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने मुलाकात की। उन्होंने बरसात में बीएचईएल की पहाड़ियों से आने वाले पानी को रोकने के लिए एक ठोस कार्य योजना बनाने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल हरिद्वार के जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए बीएचएल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक कार्य योजना बनाई जाए। ताकि क्षेत्रवासियों को इससे राहत मिल सके।