HARIDWARUTTARAKHAND

मणिपुर में महिला अत्याचार को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। मणिपुर हिंसा और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों ने देवपुरा चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। साथ ही मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले तीन महीने से मणिपुर जल रहा है। इधर, मोदी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। यह बहुत ही खेद जनक और दुख का विषय है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर और ओपी चौहान ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार से साबित होता है कि सरकार महिला विरोधी है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों की सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है। पार्षद राजीव भार्गव और महावीर वशिष्ठ ने कहा कि मणिपुर की सरकार को तत्काल रुप से बर्खास्त कर देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अंकित चौहान, कैलाश प्रधान, विजय प्रजापति, दिनेश वालिया, राकेश गुप्ता, शुभम जोशी, नितीन यादव, रेखा गुप्ता, एश्वर्य पंत, दीपक कोरी, मनीष गुप्ता, धनीराम शर्मा, शरद शर्मा, आर्यन राठौड़, आयुष सैनी, आयुष चौहान, सोनू शर्मा आदि शामिल रहे।