HARIDWARUTTARAKHAND

गेहूं चुराने पर मुकदमा

रुड़की। लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर निवासी मनीष कुमार पुत्र सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात कोई चोर उनके मकान में घुसा। और वहां 40 किलोग्राम गेहूं भरकर रखा गया प्लास्टिक का छोटा बोरा उठाकर ले गया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।