बुग्गावाला में अवैध खनन में एक स्टोन क्रशर सीज
रुड़की। राजस्व और खनन विभाग की टीम ने बुग्गावाला में छापेमारी कर एक स्टोन क्रशर को सीज कर दिया जबकि चार स्टोन क्रशर की जांच कर रिपोर्ट भेज दी है। नायब तहसीलदार राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि खनन अधिकारी के साथ बुग्गावाला के बंजारेवाला में स्टोन क्रशर पर छापेमारी की गई। एक स्टोन क्रशर के निकट अवैध खनन पाया गया। इसका उपखनिज स्टोन क्रशर के भंडारणों में मिला। स्टोन क्रशर को टीम ने सीज कर दिया। टीम में खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, खनन मोहर्रिर विजय, माधव, लेखपाल पंकज शामिल रहे।

